Wednesday, August 7, 2013

अंग्रेजी का गीत

अंग्रेजी का गीत

जा अंग्रेजी ने जा अंग्रेजी ने
हमें नौकर कर दओ जा अंग्रेजी ने
विन्हें मालिक कर दओ जा अंगे्रजी ने

हम भी लूटवो खाबो चाहें
पर अंग्रेजी आती नायें

हमें घाटो कर दओ जा अंग्रेजी ने
विनको घर भर दओ जो अंग्रेजी ने
जा अंग्रेजी ने जा अंग्रेजी ने

वे सब जब अंग्रेजी बोलें
हम अपनो मों कैसे खोलें

हमें नीचे धर दओ जा अंगे्रजी ने
विन्हें ऊपर कर दओ जा अंग्रेजी ने
जा अंग्रेजी ने जा अंग्रेजी ने

हिंदी हिंदी हम टर्रायें
बच्चन ने अंग्रेजी पढ़ायें

हमें नंगों कर दओ जा अंग्रेजी ने
विन्हें चंगो कर दओ जा अंग्रेजी ने
जा अंग्रेजी ने जा अंग्रेजी ने


(उदभावना से साभार)
Like ·  ·  · 12 hours ago · 

No comments:

Post a Comment