| Sunday, 18 March 2012 14:54 |
कंधमाल के एसपी जेएन पंकज ने कहा कि पुरी के कुछ टूर आॅपरेटरों के साथ दो इतालवी पर्यटक दरिंगीबाड़ी आये थे। एक पर्यटक को 12 मार्च को कंधमाल में देखा गया था। पुलिस ने उन्हें इलाके में माओवादियों से सतर्क रहने के लिए आगाह किया था। पुलिस अधीक्षक ने कहा, ''पर्यटकों ने बात मानी थी और इलाके में अंदर नहीं जाने के लिए तैयार हो गये थे।'' उन्होंने कहा कि पुलिस को इसके बाद पर्यटकों की गतिविधियों की जानकारी नहीं थी। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा, ''कोई भी कदम उठाने से पहले हम ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।'' जन अधिकार मंच के संयोजक दंडापानी मोहंती ने माओवादियों से अपनी मांगों के लिए कोई समयसीमा नहीं तय करने की अपील की है। मोहंती ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। माओवादियों ने पिछले साल फरवरी में मल्कानगिरी के एक सुदूर इलाके से तत्कालीन कलेक्टर आरवी कृष्ण के साथ एक जूनियर इंजीनियर को अगवा कर लिया था। दोनों को सरकार के साथ तीन मध्यस्थों की मदद से हुई सहमति के बाद रिहा किया गया। |
Sunday, March 18, 2012
माओवादियों ने दो इतालवी पर्यटकों को अगवा किया
माओवादियों ने दो इतालवी पर्यटकों को अगवा किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
भुवनेश्वर..बरहामपुर :ओड़िशा:, 18 मार्च (एजेंसी) माओवादियों ने ओड़िशा के आदिवासी बहुल कंधमाल..गंजाम सीमाक्षेत्र से इटली के दो पर्यटकों को अगवा कर लिया। यह जानकारी आज पुलिस ने दी।
No comments:
Post a Comment